1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी अक्षय कुमार के साथ किया था फिल्मों में काम, अब चौकीदार की नौकरी करने पर मजबूर ये एक्टर

कभी अक्षय कुमार के साथ किया था फिल्मों में काम, अब चौकीदार की नौकरी करने पर मजबूर ये एक्टर

 Published : Mar 19, 2019 06:36 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 06:36 pm IST

 'ब्लैक फ्राईडे', 'गुलाल' और 'पटियाला हाउस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सावी सिद्धू यहां मलाड में एक चौकीदार (सुरक्षा गार्ड) के रूप में काम कर रहे हैं। 

सवी सिद्धू- India TV Hindi
सवी सिद्धू

मुंबई: 'ब्लैक फ्राईडे', 'गुलाल' और 'पटियाला हाउस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सावी सिद्धू यहां मलाड में एक चौकीदार (सुरक्षा गार्ड) के रूप में काम कर रहे हैं। फिल्म कंपेनियन द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियो में सावी ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर वह था जब मेरी पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद मेरे पिता की भी मौत हो गई और फिर मेरी मां और बाद में सास-ससुर भी चल बसे। मैं अकेला रह गया, मैं बिल्कुल अकेला हूं।"

अभिनेता ने सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने के बारे में कहा, "यह 12 घंटे की एक कठिन नौकरी है। यह एक मशीनी काम है। मेरे पास बस का टिकट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। अब थिएटर में फिल्म देखना तो एक सपने जैसा है। मेरी माली हालत ठीक नहीं है।"

सवी सिद्धू
सवी सिद्धू

सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही फिल्मों में काम मिलने लगेगा और उनका अच्छा बैंक बैलेंस होगा। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे (निर्माता और निर्देशक) मुझे मौका देंगे। मुझे पता है कि वे ना नहीं कहेंगे। मुझे हमेशा उनसे सकारात्मक जवाब मिला है। वे मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैं आ रहा हूं।"

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान के साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट

पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस तारीख को फिल्म होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन