1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने बताया गुलशन कुमार की बायोपिक छोड़ने का असली कारण

अक्षय कुमार ने बताया गुलशन कुमार की बायोपिक छोड़ने का असली कारण

 Published : Jul 28, 2018 01:49 pm IST,  Updated : Jul 28, 2018 01:50 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ अक्षय गुलशन कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म ‘मुगल’ में भी अपने किरदार को लेकर भी काफी चर्चा में हुए थे।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके साथ अक्षय गुलशन कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म ‘मुगल’ में भी अपने किरदार को लेकर भी काफी चर्चा में हुए थे। लेकिन हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पटकथा पर मतभेद के कारण गुलशन कुमार के जीवन पर बनने वाली ‘मुगल’ से बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि भूषण कुमार की टी–सीरीज के साथ मिलकर अभिनेता आमिर खान भी इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस बायोपिक में गुलशन कुमार की भूमिका अदा करने के लिए पिछले साल अक्षय का नाम तय हुआ था और फिल्म के लिए उनका लुक भी जारी किया गया था। बाद में खबरें आईं कि अभिनेता फिल्म से बाहर हो गए हैं।

‘मुगल’ के बारे में पूछे जाने पर एक साक्षात्कार में अक्षय ने कहा, “नहीं मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। मैं यह नहीं कर रहा हूं।“ उन्होंने कहा कि पटकथा पर उनके बीच सहमति नहीं बन पाई। बहरहाल, अक्षय जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अक्षय की ‘2.0’ में भी नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। वही दूसरी ओर इससे पहले 15 अगस्त को अक्षय की ‘गोल्ड’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन