1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने 'गुड न्यूज' की ग्रुप फोटो से मिसिंग करीना कपूर को इस तरह किया शामिल

अक्षय कुमार ने 'गुड न्यूज' की ग्रुप फोटो से मिसिंग करीना कपूर को इस तरह किया शामिल

 Published : Dec 20, 2019 07:58 am IST,  Updated : Dec 20, 2019 07:58 am IST

'गुड न्यूज' के प्रमोशन के दौरान टीम के साथ करीना कपूर के नहीं होने पर अक्षय कुमार ने इस ट्रिक से करीना को शामिल किया।

good newwz promotion- India TV Hindi
गुड न्यूज प्रमोशन

'गुड न्यूज' की पूरी टीम अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी प्रमोशन में बिजी हैं। गुड न्यूज की पूरी टीम जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुई है। बीते दिन बेटे तैमूर के बर्थ डे सेलिब्रेशन में बिजी करीना टीम के साथ प्रमोशन में नहीं जा पाई। प्रमोशन के लिए अक्षय, दिलजीत और कियारा तीनों सूट्स पहन रेडी होकर फोटो क्लिक करा रहे थे। इस दौरान मिसिंग करीना को अक्षय कुमार ने कुछ इस अंदाज में शामिल किया।

गुड न्यूज की ग्रुप फोटो में करीना कपूर के ना होने पर अक्षय कुमार ने अपना फोन निकाला और उसमें करीना की सूट में फोटो के साथ फोटो क्लिक कराई। अक्षय ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- गुड न्यूज की पूरी टीम आज प्रमोशन के लिए सूट में तैयार होकर। हमेशा की तरह बेबो बहुत अच्छी लग रही हैं।

गुरुवार को गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर फैन्स को मूवी देखने के एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

प्रमोशन के लिए इस वीकेंड गुड न्यूज की टीम कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में आने वाली है। कपिल शर्मा के शो का यह 100वां एपिसोड होने वाला है। जहां अक्षय कुमार सभी आर्टिस्ट की टांग खींचते नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' आईवीएफ के इर्द-गिर्द कॉमेडी इमोशन्स से भरपूर फिल्म है। 'गुड न्यूज' को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं यह 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन