1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिंबा' के एक साल पूरा होने पर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने वीडियो शेयर कर अनाउंस की 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट

'सिंबा' के एक साल पूरा होने पर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने वीडियो शेयर कर अनाउंस की 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट

 Published : Dec 28, 2019 09:46 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 09:46 am IST

रणवीर सिंह की 'सिंबा' को एक साल पूरा होने पर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट अनाउंस की है।

 sooryavanshi release date annouce- India TV Hindi
सूर्यवंशी की रिलीज डेट हुई अनाउंस।

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा को रिलीज हुए आज एक साल हो गया है। 'सिंबा' के एक साल पूरा होने पर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। 'सूर्यवंशी' 27 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने वीडियो शेयर करके 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट अनाउंस की है।

वीडियो में सिंबा के कुछ सीन्स हैं जिसमें रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। आखिरी में सूर्यवंशी का क्लामेक्स की झलक दी गई है जिसमें रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सूर्यवंशी की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। यह वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के साथ सिंबा के एक साल पूरा होने को सेलिब्रेट कर रहा है। तैयार हो जाओ आ रही है पुलिस,27 मार्च 2020।

सिंबा के एक साल पूरा होने पर सारा अली खान ने वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी को शुक्रिया कहा। सारा ने लिखा- सिंबा को 1 साल पूरा हो गया। रोहित सर मुझे मौका देने और हमेशा सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया और रणवीर सिंह आप हमेशा मेरे लिए सिंबा रहोगे क्योंकि आप वास्तव में जंगल के सिंबा हो।

आपको बता दें रणवीर सिंह की सिंबा के आखिरी में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की झलक दिखाई गई थी। फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। करुछ समय पहले ही सूर्यवंशी की शूटिंग पूरी हुई है।

सूर्यवंशी पहले ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। जिसके बाद यह सलमान खान की फिल्म से क्लैश होने वाली थी। अब रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदल दी है और ये 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन