1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब होगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज?

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब होगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज?

 Published : Apr 25, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 07:05 pm IST

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' 22 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।

Akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस महामारी के चलते थिएटर बंद कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से कई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब 22 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर लॉकडाउन के चलते रिलीज का पूरा काम नहीं हो पाया है। लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) के प्रोड्यूसर फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर रिलीज करने की बातचीत चल रही है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टूडियोज से लक्ष्मी बॉम्ब के डायरेक्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात कर रहे हैं। डिज़्नी + हॉटस्टार ने लक्ष्मी बॉम्ब के रिलीज़ राइट्स को खरीदने के लिए अक्षय से बात की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म के डायरेक्टर  राघव लॉरेंस के साथ इस ऑफर पर बातचीत कर रहे हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में अभी  एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक, मिक्सिंग और वीएफएक्स का काम बचा है। टीम घर से काम कर रही है तो इन सभी चीजों को करने में पहले से ज्यादा समय लग रहा है। हालांकि मेकर्स फिल्म को जून में रिलीज करने की सोच रहे हैं।  क्योंकि लॉकडाउन 3 मई तक है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है।

आपको बता दें लक्ष्मी बॉम्ब एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय एक किन्नर के भूत का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा भी नजर आएंगी।यह फिल्म तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन