1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैंस को पसंद आया अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर, 24 घंटे में मिले 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज

फैंस को पसंद आया अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर, 24 घंटे में मिले 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज

 Published : Oct 10, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 02:33 pm IST

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है।

akshay kumar laxmmi trailer 70 million views in 24 hours - India TV Hindi
अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' को मिले 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यूट्यूब पर इसे 24 घंटे में 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस मूवी में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। 

तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 

तापसी पन्नू, अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर थिएटर में न देख पाने पर हैं निराश

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।

9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनका जबरदस्त लुक दिखाई दिया।  

इस मूवी का रीमेक है लक्ष्मी बॉम्ब

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।

इन फिल्मों में भी नज़र आएंगे अक्षय 

अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा रक्षाबंधन, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडे जैसी मूवीज में भी दिखाई देंगे। उनकी फिल्म सूर्यवंशी के भी इसी साल के आखिरी में रिलीज होने की संभावना है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस मूवी में कैटरीना कैफ भी हैं। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन