मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली दो फिल्मों के लिए कुछ किलो वजट घटाया है। 51 वर्षीय इस अभिनेता ने 'सूर्यवंशी' और 'बच्चन पांडे' के लिए वर्कआउट का सहारा लेकर वजन घटाया और इस दौरान किसी भी खास डाइट को लेने की बात से उन्होंने इंकार कर दिया।
Related Stories
मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रोमोशनल इवेंट में अक्षय ने कहा, "मैंने अपनी फिल्मों 'सूर्यवंशी' और 'बच्चन पांडे' के लिए वजन कम किया है। मैंने करीब पांच से छह किलो कम किए हैं। मैंने स्वाभाविक रूप से वजन घटाया है।"

इस दौरान किसी खास डाइट को फॉलो करने की बात पर अक्षय ने कहा, "मैं डाइट नहीं करता, मैं बस कसरत करना बढ़ा देता हूं। मैं हर कुछ स्वाभाविक ढंग से करता हूं। अगर आपको लगता है कि मैं कम खाने लगा हूं तो आप गलत हैं।"
जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और तापसी पन्नू समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।
देखें फिल्म का ट्रेलर:
Also Read:
'छिछोरे' का ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान ने जताई फिल्म देखने की इच्छा, किया ये Tweet
हॉलीवुड के इस एक्टर ने की वरुण धवन की तारीफ, Twitter पर लिखी ये बात