1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, अगले साल शुरू होगी कॉमेडी मूवी की शूटिंग

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, अगले साल शुरू होगी कॉमेडी मूवी की शूटिंग

 Written By: PTI
 Published : Jul 05, 2021 06:49 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 06:49 am IST

अभिनेता और फिल्मकार की जोड़ी ने 2000 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हेरा फेरी’’ श्रृंखला, ‘गरम मसाला’ से लेकर ‘भूल भुलैया’ तक कई कॉमेडी फिल्मों पर काम किया है।

akshay kumar priyadarshan new film - India TV Hindi
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, अगले साल शुरू होगी कॉमेडी मूवी की शूटिंग  Image Source : TWITTER: AKSHAY KUMAR

फिल्मकार प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि वह अगले साल अक्षय कुमार अभिनीत अपनी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता और फिल्मकार की जोड़ी ने 2000 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हेरा फेरी’’ श्रृंखला, ‘गरम मसाला’ से लेकर ‘भूल भुलैया’ तक कई कॉमेडी फिल्मों पर काम किया है। 

प्रियदर्शन ने कहा कि वह इसी साल कुमार के साथ फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह परियोजना आगे बढ़ गई। निर्देशक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें इस साल इसकी शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। यह पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है और अब हम इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की सोच रहे हैं।’’ 

कौन है अक्षय कुमार के साथ 'रक्षाबंधन' में नजर आने जा रही एक्ट्रेस सादिया खतीब?

फिल्मकार ने शनिवार को अभिनेता की नवीनतम फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के सेट से कुमार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। 64 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि वह कुमार से उनकी आगामी परियोजना पर चर्चा करने के लिए मिले। 

प्रियदर्शन फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘हंगामा 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म निर्देशक की 2003 की इसी नाम की हिट कॉमेडी फिल्म की अगली कड़ी है। यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। इसमें अभिनेता परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अभिनय किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन