1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है अक्षय कुमार के साथ 'रक्षाबंधन' में नजर आने जा रही एक्ट्रेस सादिया खतीब?

कौन है अक्षय कुमार के साथ 'रक्षाबंधन' में नजर आने जा रही एक्ट्रेस सादिया खतीब?

 Published : Jun 30, 2021 10:13 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 10:28 pm IST

सादिया खतीब ने फिल्म में 'शांति धर' की भूमिका से लोगों का दिल जीता अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षाबंधन में नजर आने वाली हैं।

सादिया खतीब?- India TV Hindi
सादिया खतीब? Image Source : INSTAGRAM/SADIA KHATEEB

फिल्म "शिकारा" में नजर आ चुकी अभिनेत्री सादिया खतीब ने फिल्म में 'शांति धर' की भूमिका से लोगों का दिल जीता अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षाबंधन में नजर आने वाली हैं। जम्मू और कश्मीर की रहने वाली अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है,  उन्हें अपने काम के प्रति समर्पण के लिए बहुत प्यार और प्रशंसा मिली, आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में दिलचस्प बातें।

इंजीनियरिंग कर चुकी हैं सादिया

सादिया खतीब ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अभिनेत्री अपनी पहली फिल्म "शिकारा" से पहले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू से इंजीनियरिंग की थी।

Photos: मुंबई में होगा राज कौशल का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा शुरू हुई

सादिया, बियॉन्से से प्रेरित

 सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री श्रेणी में 'दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड' जीतने वाली अभिनेत्री हॉलीवुड सेंसेशन बियॉन्से से  काफी प्रेरित है । 

जानवरों से है सादिया खतीब को खास लगाव

अभिनेत्री एक पशु प्रेमी हैं और उनके पास दो बिल्लियाँ हैं जिनका नाम मोइज़ाह और सलाह है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बिल्लियों के साथ बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो उनके प्यार को दर्शाती हैं।

चित्रकार भी हैं सादिया

सादिया खतीब एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हैं। वह अपने खाली समय में कैनवास पर पेंटिंग करना पसंद करती है।

सादिया को जिम जाना है पसंद 

युवा मॉडल और अभिनेत्री अपने  फिटनेस और स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखी हैं। वह खुद को  को मेंटेन करने के लिए जिम में काफी मेहनत करती हैं।

आगामी प्रजेक्ट के बात करें तो सादिया खतीब 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के साथ उनकी बहन की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। कई आगामी प्रोजेक्ट्स  हैं जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन