1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Filhaal 2 Mohabbat: अक्षय कुमार ने शेयर किया म्यूजिक वीडियो का एक और रोमांटिक पोस्टर, 30 जून को रिलीज होगा टीजर

Filhaal 2 Mohabbat: अक्षय कुमार ने शेयर किया म्यूजिक वीडियो का एक और रोमांटिक पोस्टर, 30 जून को रिलीज होगा टीजर

 Published : Jun 28, 2021 03:49 pm IST,  Updated : Jun 28, 2021 03:49 pm IST

अक्षय कुमार ने अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो का दूसरा पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में अभिनेता और नूपुर सेनन रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने शेयर किया म्यूजिक वीडियो का दूसरा पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

बीते दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने मचअवेटेड म्यूजिक वीडियो - 'फिल्हाल 2' के फर्स्ट लुक को बीते दिनों रिलीज कर दिया था। अब अक्षय कुमार ने गाने से जुड़े दूसरे पोस्टर को रिलीज किया। इस पोस्टर में अक्षय कुमार और नूपुर सेनन रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। 

बता दें पहले म्यूजिक वीडियो ने कई रिकॉर्ड तोड़े, जब अक्षय कुमार ने बी प्राक के गाने 'फिल्हाल' में अपने पहले म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग की थी। इसे यूट्यूबर पर 1 बिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अक्षय ने खुलासा किया कि गाने का नाम 'फिलहाल 2- मोहब्बत' होगा। पहले पोस्टर में अक्षय को बाइक पर बैठे देखा जा सकता है जबकि नूपुर सेनन उन्हें पीछे से गले लगाती नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। गाने का टीजर 30 जून को रिलीज होगा। 

पहली बार इस गाने के बारे में  ऐलान करते हुए अक्षय कुमार ने वादा किया था कि 'फिल्हाल' 2- मोहब्बत आपकी रूह को छू जाएगी। उन्होंने लिखा, "और दर्द जारी है... अगर 'फिल्हाल' ने आपके दिल को छुआ, तो 'फिल्हाल' 2 - मोहब्बत आपकी रूह को छू जाएगी... ये रहा फर्स्ट लुक। देखते रहिए, 30 जून को रिलीज हो रहा है टीजर!" 

 

नूपुर सेनन ने भी पोस्टर शेयर करते हुए कहा, "वो कहते हैं कि बहुत बहुत बहुत ज्यादा इंतजार का फल 'फिल्हाल' 2 होता है!!तैयार हो जाएं हम से मोहब्बत करने के लिए!! और दर्द जारी है..." 

गाने के बारे में बात करते हुए नुपुर सेनन ने कहा,  'फिलहाल सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि जीवन भर का अवसर रहा है। गाने की अभूतपूर्व सफलता ने मुझे इस मानचित्र पर ला दिया है जिसके लिए मैं हमेशा उन सभी फैंस की आभारी रहूंगी जिन्होंने अपना प्यार बरसाया। मैं अक्षय सर की आभारी हूं जो न सिर्फ एक सहायक सह-कलाकार बल्कि मेरे मेंटर भी रहे है। अब जब हम मोहब्बत पेश कर रहे हैं, मुझे आशा है कि हमें वही प्यार और समर्थन दिया जाएगा | मैं ये गीत साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, यह निस्संदेह मेरे जीवन के सबसे खास अनुभवों में से एक है।''

फ़िलहाल गीत के वीडियो में अक्षय कुमार को एक पंजाबी इंसान के रूप में दिखाया गया है, जो नूपुर के कैरेक्टर से प्यार करता है, और बताता है कि कैसे उनकी प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। जानी की तरफ से लिए गए गाने 'फिल्हाल' नवंबर 2019 में लॉन्च होने के बाद, सबसे लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में से एक के रूप में उभरा।

यहां देखें 'फिल्हाल' गाना

'फिल्हाल' से अक्षय के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत की। अक्षय ने अपने बैनर केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए गाने को बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन