बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक राज कौशल को बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ा, इससे पहले कि उन्हें मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उनका निधन हो गया।
राज कौशल की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान उनके घर के बाहर कई जाने-माने सितारों भी भीड़ नजर आई।
राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं। राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है। मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी। मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी।
संपादक की पसंद