1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने शेयर किया 'गौरवान्वित दामाद' वाला पल, सास डिंपल कपाड़िया के लिए लिखी खास बात

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'गौरवान्वित दामाद' वाला पल, सास डिंपल कपाड़िया के लिए लिखी खास बात

 Published : Dec 05, 2020 11:59 am IST,  Updated : Dec 05, 2020 11:59 am IST

डिंपल कपाड़िया को क्रिस्टोफर नोलन ने एक नोट भेजा है, जिसमें उनके दमदार अभिनय की तारीफ की है।

akshay kumar proud son in law moment tenet director christopher nolan tenet film- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने शेयर किया 'गौरवान्वित दामाद' वाला पल Image Source : INSTAGRAM: @AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी सास डिंपल कपाड़िया के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन का वो नोट भी साझा किया है, जिसमें क्रिस्टोफर डिंपल की एक्टिंग और मेहनत की सराहना कर रहे हैं। अक्षय ने बताया कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है। 

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- "यह मेरे गौरवान्वित दामाद वाले पल हैं। #ChristopherNolan ने #DimpleKapadia के लिए रिलीज की शाम को दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।"

अक्षय कुमार अयोध्या में करेंगे 'रामसेतु' की शूटिंग, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी अनुमति

बता दें कि डिंपल कपाड़िया को दिए इस नोट में क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा है- डिंपल, मैं क्या कह सकती हूं? आपके साथ काम करना बेहद खुशी की बात है। आपको प्रिया को पर्दे पर जीवंत करते देखना शानदार रहा। आपकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।"

इससे पहले डिंपल की बेटी और अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म ' Tenet' के रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन