1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रसोड़े में कौन था' पर अक्षय कुमार का मजेदार पोस्ट, बेयर ग्रिल्स संग फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

'रसोड़े में कौन था' पर अक्षय कुमार का मजेदार पोस्ट, बेयर ग्रिल्स संग फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

 Published : Sep 04, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 03:37 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार टीवी के फेमस सर्वाइवल शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

akshay kumar rasode me kaun tha- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स संग फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'साथ निभाना साथिया' सीरियल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसके साथ ही ये मजेदार सवाल मशहूर हो गया है कि 'रसोड़े' में कौन था? अब इस पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस सवाल को टीवी के फेमस सर्वाइवल शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' से जोड़ दिया है। बता दें कि अक्षय जल्द ही इस शो के एपिसोड में नज़र आने वाले हैं।  

अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'रसोड़े' में बेयर था। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो क्या पका रहा है?'

अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, स्कॉटलैंड में कर रहे हैं शूटिंग

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार टीवी के फेमस सर्वाइवल शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इसकी एक झलक पेश की है, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें अक्षय और बेयर ग्रिल्स खतरों के खेलते दिखाई दे रहे हैं। 

इस वीडियो में अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स जंगलों में खतरनाक जानवरों से बचते हुए बहादुरी से इसका सामना कर रहे हैं। हालांकि, ये सब ग्राफिक्स के जरिए भी दिखाया गया है। अक्षय के फैंस इस शो का पूरा एपिसोड डिस्कवरी चैनल पर 11 और 14 सितंबर को रात 8 बजे देख सकेंगे।  

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- आप सोच रहे हैं कि मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ पागल ही जंगलों में जाते हैं।"

बेयर ग्रिल्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जीवन एक एडवेंचर है, जिसे साहस से बेहतर तरीके से रहा जा सकता है। और यहां कुछ बेहतर (पागल) साथी हैं, जो महान हैं। उन्होंने इस पोस्ट में अक्षय कुमार को टैग किया है। 

'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने भारत के जंगलों में शो की शूटिंग की थी। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नज़र आ चुके हैं। फिर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शूटिंग की। अक्षय कुमार के साथ उनकी शूट की फोटोज भी वायरल हुई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन