1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस CBI के हवाले होते ही अभिनेता अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, कही ये बात

सुशांत केस CBI के हवाले होते ही अभिनेता अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, कही ये बात

 Published : Aug 19, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 12:52 pm IST

अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

Sushant Singh Rajput and Akshay Kumar- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput and Akshay Kumar Image Source : TWITTER/OFFICIAL ACCOUNT

अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफतौर पर कहा कि इस केस की जांच सीबीआई करेगी। इस फैसले पर खुशी जताते हुए अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। 

अक्षय ने ट्वीट किया- 'सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया है। सच हमेशा प्रबल होता है।' अक्षय के अलावा कई और सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने निणार्यक फैसला सुनाते हुए इस मामले की जांच का अधिकार सीबीआई के हवाले करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले की जांच में सीबीआई का सहयोग करेगी।

आपतो बता दें कि काफी दिनों से महाराष्ट्र औऱ बिहार पुलिस के बीच चल रही खींचतान के बाद यह साफ हो गया है कि सीबीआई इस केस की तह तक जाकर इसकी जांच करेगी। आज सुप्रीम कोर्ट की सिंगल बैंच की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में पटना में सुशांत के परिवार द्वारा करवाई गई एफआईआर को गलत नहीं ठहराया जा सकता।

इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील करने की इजाजत मांगी थी जिसे सिंगल बैंच ने खारिज कर दिया। यानी इस मामले में अब महाराष्ट्र सरकार के लिए सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन