1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष इस महीने शुरू करेंगे 'अतरंगी रे' की शूटिंग

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष इस महीने शुरू करेंगे 'अतरंगी रे' की शूटिंग

 Written By: IANS
 Published : Jul 27, 2020 10:28 am IST,  Updated : Jul 27, 2020 10:28 am IST

सारा और धनुष ने लॉकडाउन से पहले ही वाराणसी में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर दिया था। 

Atrangi Re shooting in October- India TV Hindi
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष शुरू करेंगे अतरंगी रे की शूटिंग Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष अपनी आगामी फिल्म के लिए अक्टूबर में फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। आनंद एल.राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग मदुरई, दिल्ली और मुंबई में होगी।

राय ने बताया, "इस लॉकडाउन के दौरान मैंने 'अतरंगी रे' के आगामी शेड्यूल की तैयारी करने के लिए बहुत समय निकाला है। मैं अगले शेड्यूल को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जो कि अक्टूबर में मदुरै से शुरू होगा। इसके बाद अक्षय के साथ दिल्ली और मुंबई में एक महीने का शेड्यूल है। जाहिर है हम सेट पर सभी सुरक्षा सावधानियां बरतेंगे।"

वहीं सारा और धनुष ने लॉकडाउन से पहले ही वाराणसी में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर दिया था। 

हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित 'अतरंगी रे' के 2021 में आने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन