1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म में नहीं देंगे कोई सामाजिक संदेश

अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म में नहीं देंगे कोई सामाजिक संदेश

 Published : Aug 03, 2018 02:46 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 02:46 pm IST

अक्षय कुमार ने पिछली कुछ फिल्मों में विभिन्न सामाजिक मुद्दें दर्शकों के सामने पेश किए हैं। लेकिन अब खिलाड़ी कुमार का कहना है कि उनकी हालिया फिल्म ‘गुड न्यूज’ उनकी पिछली फिल्मों से अलग है।

Akshay - India TV Hindi
Akshay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछली कुछ फिल्मों में विभिन्न सामाजिक मुद्दें दर्शकों के सामने पेश किए हैं। लेकिन अब खिलाड़ी कुमार का कहना है कि उनकी हालिया फिल्म ‘गुड न्यूज’ उनकी पिछली फिल्मों से अलग है। करण जौहर और अक्षय के सह निर्माण में बन रही ‘गुड न्यूज’ में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे सितारों को मुख्य किरदारों में देखा जाने वाला हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या अपनी तरफ से वह संदेश प्रधान फिल्मों के लिए प्रयासरत हैं?

इस पर जवाब देते हुए अक्षय ने संवाददाताओं से कहा, “नहीं। मैं हर तरह की फिल्में कर रहा हूं। अब मैं ‘हाउसफुल 4’ के लिए शूटिंग कर रहा हूं और इस फिल्म में कोई सामाजिक संदेश नहीं है। इसमें सिर्फ यही संदेश है कि आप खूब हंसने वाले हैं।“ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘गुड न्यूज’ कर रहा हूं और ऐसी कई और चीजें हैं जो मैं कर रहा हूं जिनका सामाजिक सरोकार से कोई वास्ता नहीं है।’’

अभिनेता बीती हाल ही में आईमैक्स में अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। रीमा कागती के निर्देशन में खेल की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म आईमैक्स पर भी रिलीज होगी। राज मेहता के निर्देशन में बन रही ‘गुड न्यूज’ 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी। अक्षय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन