1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: अक्षय कुमार ने कुत्ते को भी दी ट्रेनिंग, सिखा दिया Toilet का इस्तेमाल

VIDEO: अक्षय कुमार ने कुत्ते को भी दी ट्रेनिंग, सिखा दिया Toilet का इस्तेमाल

 Published : Aug 28, 2017 10:32 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 10:32 am IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। वैसे किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि एक स्वच्छ भारत के मुद्दे पर बनी यह फिल्म...

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। वैसे किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि एक स्वच्छ भारत के मुद्दे पर बनी यह फिल्म इतनी सफलता हासिल कर पाएगी। वैसे अक्षय अपनी इस फिल्म के लिए उत्साहित थे उतने ही वह फिल्म में उठाए गए विषय को लेकर भी एक्टिव हैं। फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान और फिल्म प्रदर्शित होने के बाद भी वह लोगों के बीच शौचालय को लेकर जागरुकता ही बढ़ा रहे हैं। फिल्म की रिलीजड को 2 हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अक्षय अब भी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन किए जा रहे हैं।

इसकी एक वजह यह भी मान सकते हैं कि फिल्म में उन्होंने एक ऐसे मुद्दे को उठाया है जिसके प्रति देशभर के लोगों को जागरुक होना बहुत जरूरी है। अब अक्षय ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर आप कह पाएंगे कि लोगों में स्वच्छता को लेकर की गई उनकी मुहिम अपने अंजाम तक पहुंच रही है। दरअसल इस वीडियो में एक कुत्ता खुद टॉयलेट में जाकर सू सू कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं वह बाद में फ्लश भी करता है। यह वाकई सभी के लिए एक चौंकाने वाली है। क्योंकि जहां अक्सर आदमियों को खुले में पेशाब करते हुए देखा जाता है, वहीं दूसरी तरफ एक जानकार टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहा है।

गौरतलब है कि श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में अक्षय के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्रशंसा हासिल हुई है। (दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को लेकर केआरके ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन