1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा मामला

अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा, सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा मामला

 Published : Nov 19, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 05:51 pm IST

यूट्यूबर ने अपने वीडियोज में अक्षय कुमार के नाम पर झूठी और बेबुनियाद खबरों का प्रसार किया है। इस यूट्यूबर का नाम राशिद सिद्दीकी है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अक्षय कुमार का नाम घसीटा है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया है। इसकी वजह यह रही कि यूट्यूबर ने अपने वीडियोज में अक्षय कुमार के नाम पर झूठी और बेबुनियाद खबरों का प्रसार किया है। इस यूट्यूबर का नाम राशिद सिद्दीकी है, जिसने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अक्षय कुमार का नाम घसीटा है।

सिद्दीकी को इससे पहले सुशांत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के नाम को उछालने और गलत खबरें फैलाने के चलते गिरफ्तार किया जा चुका है। राशिद सिद्दीकी नामक इस यूट्यूबर ने कुछ सेलेब्रिटीज के बारे में भ्रामक जानकारियां फैलाकर कथित तौर पर लोगों को गुमराह करने के लिए डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल किया है।

 अक्षय कुमार का फैंस को दिवाली पर धमाकेदार तोहफा, नई फिल्म 'राम सेतु' का पोस्टर किया रिलीज

राशिद को अपने वीडियोज में अक्षय कुमार का नाम कई बार लेते और उन पर गलत आरोप लगाते देखा गया है। राशिद ने अपने वीडियो में दावा किया था कि 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी बड़ी फिल्म सुशांत को मिलने की बात से अक्षय नाखुश थे और साथ में यह भी दावा किया कि सुशांत मामले में आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस से उनकी गुप्त बातचीत होती है।

बताया जा रहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले सिविल इंजीनियर सिद्दीकी मानहानि, सार्वजनिक दुर्व्यवहार और जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

यूट्यूबर ने अपने वीडियो में अक्षय पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद का आरोप लगाया था। ऐसा - माना जाता है कि हर चार महीने के दरमियां सिद्दीकी की कमाई 15 लाख रुपये के आसपास होती है और उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी अब बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गई है।

रिलीज होते ही अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी' ने तोड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें, अक्षय कुमार की हाल में ही 'लक्ष्मी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस फिल्म को मिलीजुला रिस्पांस मिल रहा है। इसमें अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं जबकि शरद केलकर स्पेशल अपीरियंस में।  

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन