1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थियेटर्स खुलने के बाद भी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' दिवाली पर नहीं होगी रिलीज, रणवीर सिंह की '83' हो सकती है पोस्टपोन

थियेटर्स खुलने के बाद भी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' दिवाली पर नहीं होगी रिलीज, रणवीर सिंह की '83' हो सकती है पोस्टपोन

 Published : Oct 02, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 02:54 pm IST

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' इसी साल दिवाली-क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी।

akshay kumar Sooryavanshi - India TV Hindi
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को देखने के लिए फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार के फैंस उनकी अपकमिंग मूवी 'सूर्यवंशी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मूवी पहले दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, तब ये तय नहीं था कि ये थियेटर्स में रिलीज होगी या फिर ऑनलाइन, क्योंकि कोविड-19 की वजह से सिनेमाघर बंद थे, लेकिन अब सरकार ने 15 अक्टूबर से थियेटर्स को 50 फीसदी बुकिंग के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन अब ये खबर आ रही है कि दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की सूर्यवंशी दिवाली पर रिलीज नहीं होगी। वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म '83' की भी रिलीज डेट अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है। 

अक्षय कुमार और वाणी कपूर अब लंदन में करेंगे 'बेल बॉटम' की शूटिंग, ग्लासगो का शेड्यूल हुआ खत्म

इससे पहले अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' दिपावली पर, जबकि रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। फिल्म में अक्षय ने एटीएस अधिकारी वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाया है, जो मुंबई हमले को लेकर आतंकवादियों के साजिश को नाकाम करने की कोशिश में हैं। वहीं अजय और रणवीर फिल्म में अपने पुराने पुलिस किरदार को ही दोहरा रहे हैं। वहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ फिल्म में वीर सूर्यवंशी की पत्नी का किरदार निभा रही है।

सूर्यवंशी के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही लक्ष्मी बॉम्ब, बेल बॉटम, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन