1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mission Mangal Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Mission Mangal Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Aug 17, 2019 11:38 am IST,  Updated : Aug 17, 2019 11:39 am IST

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने दूसरे दिन इतने करोड़ की कमाई की है।

Mission mangal box Office collection day 2- India TV Hindi
Mission mangal box Office collection day 2 Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- दूसरे दिन भी मिशन मंगल ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ और दूसरे दिन 17.28 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने टोटल 46.44 करोड़ का बिजनेस किया है।

Mission Mangal Movie Review: 

बॉलीवुड में आजकल बायोपिक या तो सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने का चलन चल रहा है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है। फिल्म में भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने का सफर दिखाया गया है कि कैसे इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाते हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में उनकी लेडी गैंग दिखाई गई है जो अपने अनोखे दिमाग और स्टाइल से इस मिशन को सफल बनाती है। अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शर्मन जोशी और एच जी दत्तारेया अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से कहा 'हाय डैडी' फैंस बोले 'गुड न्यूज' है क्या?

जब न्यूयॉर्क के सैलून में बजा ऋषि कपूर का गाना, महेश भट्ट की यादें हुईं ताजा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन