1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोविड-19 संकट के बीच अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने बढ़ाया मदद का हाथ

कोविड-19 संकट के बीच अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने बढ़ाया मदद का हाथ

 Written By: PTI
 Published : May 02, 2021 08:49 am IST,  Updated : May 02, 2021 08:49 am IST

अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने शनिवार को कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों की विभिन्न माध्यमों से मदद की पहल की।

akshay kumar to varun dhawan these celebs helps amid covid 19 crisis- India TV Hindi
कोविड-19 संकट के बीच अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने बढ़ाया मदद का हाथ  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने शनिवार को कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों की विभिन्न माध्यमों से मदद की पहल की। वरुण धवन ने कहा कि वह ऑक्सीजन सांद्रक खरीद कर विभिन्न अस्पतालों को दान करेंगे।

वरुण धवन दिल्ली-एनसीआर के उद्यमियों द्वारा शुरू मिशन ऑक्सीजन से जुड़े हैं जो दूसरे देशों से ऑक्सीजन सांद्रक आयात कर विभिन्न अस्पतालों में दान करने के लिए कोष एकत्र कर रहा है। इंस्टाग्राम पर धवन ने स्वयं यह जानकारी दी। अभिनेता ने बताया कि समूह के 30 लोगों ने 3900 ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत पहुंचे ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप की भी तस्वीर साझा की जिन्हें 14 अस्पतालों में इस्तेमाल किया जाएगा । 

Coronavirus को लेकर अक्षय कुमार और सोनू सूद का पोस्ट, आलिया भट्ट ने शेयर किए हेल्पलाइन नंबर

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट भी गैर सरकारी संगठन हेमकुंट फाउंडेशन, डॉक्टर फॉर यू, मिशन वायु, रसोई ऑन व्हील, गिव इंडिया, होप वेल्फेयर ट्रस्ट, एसबीएस फाउंडेशन और सत्यार्थ सोशियो की मदद को आगे आई है। 

अक्षय कुमार ने बताया कि महामारी में गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का वह सहयोग करेंगे।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन