1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तान के लिए प्यार जताने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

पाकिस्तान के लिए प्यार जताने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

 Published : Jan 30, 2019 11:08 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 11:09 pm IST

अक्षय का पाकिस्तान के लिए गुण-गान भारत की जनता को रास नहीं आया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

अक्षय कुमार हुए ट्रोल- India TV Hindi
अक्षय कुमार हुए ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) पिछले दिनों में कई ऐसी फिल्में बना चुके हैं जो देशभक्ति पर आधारित हैं। देशभक्ति पर फिल्में बनाने वाले अक्षय को जहां बड़े ही सम्मान की नज़र से देखा जा रहा था, वहीं अब वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहें है। दरअसल, अक्षय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तान के गुण गा रहे हैं। 

इस पुराने वीडियो के चलते अक्षय की देशभक्ति पर काफी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो में पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा है कि "पाकिस्तान में मेरी फिल्में सबसे ज्यादा बिजनेस करती हैं। जितना प्यार वहां से मिलता है, शायद ही कहीं से मिलता है।" हालांकि ये वीडियो पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अक्षय का पाकिस्तान के लिए गुण-गान  भारत की जनता को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया में इस वीडियो पर जमकर कमेंट बाजी की जा रही है।

कुछ लोगों ने तो ये तक कह डाला कि अगर शाहरुख, सलमान या आमिरखान ने ये बात कही होती तो उन पर अभी तक एंटी नेशनल का ठप्पा लगा दिया जाता। इसके साथ ही कुछ लोगों ने ये भी कमेंट किया है कि अक्षय कुमार पैसों और अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए कुछ भी कह दें। वहीं किसी ने इस बीच कमेंट में कनाडा का नाम भी लिया है।

 दरअसल, इससे पहले भी अक्षय कुमार का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो अपनी फिल्म की प्रमोशन के चलते कनाडा पहुंचे थे। वीडियो में अक्षय ने टोरंटो को अपना घर बताते हुए कहा था कि वो बॉलीवुड से रिटायर होने के बाद कनाडा में शिफ्ट हो जाएंगे। उस समय भी अक्षय का ऐसा कहना उन पर भारी पड़ गया था और वो जमकर ट्रोल हुए थे।  

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में स्मगलिंग करने का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की रोड एक्सीडेंट में मौत, शो के लिए दिल्ली से आगरा जा रही थीं

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन