1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार संग समुद्र किनारे पार्टी करती नजर आईं मौनी रॉय

अक्षय कुमार संग समुद्र किनारे पार्टी करती नजर आईं मौनी रॉय

 Published : Dec 22, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 02:56 pm IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। अब फिल्म की शूटिंग खत्म की जा चुकी है। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म होने पर जश्न मनाया।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। अब फिल्म की शूटिंग खत्म की जा चुकी है। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म होने पर जश्न मनाया। बीती रात 'गोल्ड' टीम ने मुंबई के उपनगरीय इलाके में शूटिंग समाप्त होने की खुशी मनाई। इस पार्टी में फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, निर्देशक रीमा कागती, अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी मौजूद थे। इस पार्टी का आयोजन समुद्र किनारे किया गया था।

बता दें कि 'गोल्ड' अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में आजाद भारत द्वारा जीते गए पहले स्वर्ण पदक पर आधारित है। फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फिल्माया गया है। इस मौके पर रितेश सिधवानी ने कहा, "शूटिंग खत्म कर एक अलग तरह का अनुभव हो रहा है। इस फिल्म में हर किसी ने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है, जब फिल्म रिलीज होगी तो सभी को पसंद आएगी।"

एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी इस फिल्म से छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकार मौनी रॉय बॉलीवुड में अपनी पारी शुरु करने जा रही हैं। 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन