1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय का दावा, उन्होंने 'गलती से लाइक' की जामिया की ट्वीट

अक्षय का दावा, उन्होंने 'गलती से लाइक' की जामिया की ट्वीट

 Published : Dec 16, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:42 pm IST

अक्षय कुमार ने गलती से लाइक किए जाने के बाद ट्वीट को फिर अनलाइक भी किया था।

अक्षय का दावा,...- India TV Hindi
अक्षय का दावा, उन्होंने 'गलती से लाइक' की जामिया की ट्वीट

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को ट्विटर के माध्यम से जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किए गए ट्वीट को गलती से लाइक किए जाने की पुष्टि की। अक्षय कुमार ने गलती से लाइक किए जाने के बाद ट्वीट को फिर अनलाइक भी किया था।

सुपरस्टार ने लिखा, "जामिया के छात्रों के ट्वीट को लाइक किए जाने को लेकर, वह गलती से लाइक किया गया था। मैं स्क्रॉल कर रहा था और गलती से लाइक दब गया, और जब मुझे अहसास हुआ, तब मैंने उसे तुरंत अनलाइक किया, मैं ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करता हूं।"

हालांकि लाइक किए जाने के तुरंत बाद ही अभिनेता को ट्रोल किया जाने लगा।

एक यूजर ने लिखा, "उसने जानबूझ कर ऐसा किया, ताकि बाद में उसे लेकर माफी मांग सके और निंदा कर सके। ऐसे लोग बहुत दबाव में हैं, हमें यह समझना चाहिए.. खुलकर बोलो अक्षय कुमार, मैं आपके साथ हूं।"

वहीं दूसरे ने लिखा, "एक दुघर्टनावश राष्ट्रवादी।"

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन