1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' शंघाई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' शंघाई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी

 Published : Jul 21, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 09:01 pm IST

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की फिल्म सेक्शन 375 को 23वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में चीन में प्रदर्शित किया जाएगा।

section 375- India TV Hindi
सेक्शन 375 Image Source : TWITTER

समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'धारा 375' आगामी 23वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में चीन में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल 25 जुलाई से 2 अगस्त चलेगा, जिसमें फिल्म 'धारा 375' की प्रदर्शन तारीख 26, 30, 31 जुलाई और 1 और 2 अगस्त 2020 है।

अजय बहल द्वारा निर्देशित, 'धारा 375' एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें ऋचा चड्ढा सरकारी वकील का किरदार निभाती हैं, जो मीरा चोपड़ा द्वारा अभिनीत एक बलात्कार पीड़िता अंजलि दंगल के केस को लड़ रही है। वहीं अक्षय खन्ना बचाव पक्ष के वकील के रूप में बलात्कार के आरोपी फिल्म निर्माता (राहुल भट) को बचाते नजर आएंगे।

फिल्म भारतीय दंड संहिता की धारा 375 पर केंद्रित है, जिसके तहत एक महिला बलात्कार का आरोप लगा सकती है अगर उसकी सहमति के बिना उसके साथ कोई सेक्स करता है, या फिर कोई धोखा देकर सेक्स करता है या महिला बोल नहीं सकती, या फिर उसकी मानसिक स्थिति ठीक न हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन