1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जवानी जानेमन' एक्ट्रेस अलाया एफ ने डांस रिहर्सल की दिखाई झलक, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

'जवानी जानेमन' एक्ट्रेस अलाया एफ ने डांस रिहर्सल की दिखाई झलक, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2020 11:31 pm IST,  Updated : May 29, 2020 11:31 pm IST

अभिनेत्री ने हाल ही में बताया था कि लॉकडाउन में योग उनका पसंदीदा चीज बन गई है।

अलाया ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो- India TV Hindi
अलाया ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @ALAYA.F

मुंबई: अभिनेत्री अलाया एफ ने अपनी पहली फिल्म 'जवानी जानेमन' के गाने 'गल्लन करदी' में जोरदार डांस मूव्स के बारे में बताया। अभिनेत्री ने हाल ही मेंअपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कीं, जिसमें वह पावर-पैक डांस मूव्स करते दिखाई दे रही हैं।

शेयर पोस्ट उनके ट्रैक शूट के दौरान रिहर्सल की है।

उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरे पहले शूट गल्लन करदी गाने की पहली रिहर्सल वीडियो है। स्निकर से 6 इंच की हिल तक का सफर। दोनों में एक ही समानता है कि कितनी डरी हुई थी मैं। अब जब भी मैं मुड़कर देखती हूं तो मुस्कुरा देती हूं।"

अभिनेत्री ने हाल ही में बताया था कि लॉकडाउन में योग उनका पसंदीदा चीज बन गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन