1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की ‘भारत’ पर अली अब्बास ने शुरु किया काम

सलमान की ‘भारत’ पर अली अब्बास ने शुरु किया काम

 Published : Feb 20, 2018 11:32 am IST,  Updated : Feb 20, 2018 11:32 am IST

अली अब्बास जफर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी ‘भारत’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। अब खबर आई है कि अली ने अपनी इस फिल्म के लिए काम भी शुरु कर दिया है।

Salman KHan- India TV Hindi
Salman KHan

लंदन: बॉलीवुड फिल्मकार अली अब्बास जफर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी ‘भारत’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। अब खबर आई है कि अली ने अपनी इस फिल्म के लिए काम भी शुरु कर दिया है। जफर ने सोमवार को ट्वीट किया, "ठिठुरते लंदन में 'भारत' पर काम शुरू, कुछ दिन यहीं रहेंगे। हम सब पर भगवान की कृपा रहे।"

गौरतलब है कि इस फिल्म में अली अब्बास और सलमान की जोड़ी तीसरी बार साथ काम करने जा रही है। इससे पहले ये दोनों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में भी साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'भारत' वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का एक आधिकारिक रूपांतर है।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहै है कि फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में की जाएगी। 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का अन्य विवरण और इसमें सलमान के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। बता दे कि इस फिल्म के अलावा सलमान खान इन दिनों ‘रेस’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन