1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काम पर लौटे अली फजल ने कहा- हमें स्वस्थ और सतर्क रहने की जरूरत

काम पर लौटे अली फजल ने कहा- हमें स्वस्थ और सतर्क रहने की जरूरत

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2020 12:21 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 12:21 pm IST

लॉकडाउन के कारण अब तक अपने घरों से काम कर रहे कलाकार डबिंग के लिए हाल ही में स्टुडियो में इकट्ठा हुए।

ali fazal resume work- India TV Hindi
काम पर लौटे अली फजल  Image Source : INSTAGRAM: @ALIFAZAL9

मुंबई: अभिनेता अली फजल हाल ही में डबिंग के लिए लंबे समय के बाद स्टुडियो पहुंचे। हालांकि कोविड महामारी का खासा प्रकोप है फिर भी अली को लगता है कि अब डरने की कोई गुंजाइश नहीं है। अभिनेता ने वेब सीरीज 'मिजार्पुर' के दूसरे सीजन के लिए काम पर वापस की है।

उन्होंने कहा, "मैं काम पर जाने को लेकर खुश हूं। हम डर का शिकार नहीं हो सकते हैं। डरने से कुछ नहीं होता। हमें स्मार्ट, स्वस्थ और सतर्क रहने की जरूरत है।"

लॉकडाउन के कारण अब तक अपने घरों से काम कर रहे कलाकार डबिंग के लिए हाल ही में स्टुडियो में इकट्ठा हुए।

आज भी: सुरभि ज्योति और अली फजल पर फिल्माया गाना हुआ रिलीज

श्वेता त्रिपाठी शर्मा समेत सभी कलाकारों के अलावा प्रोडक्शन टीम के लोग भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान अभिनेताओं ने सुनिश्चित किया कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

अली ने कहा, "हमने लॉकडाउन से पहले कुछ एपिसोड डब किए थे, इसलिए हमने बीच से शुरूआत की। काम पर वापस आना बहुत अच्छा था क्योंकि यह असामान्य रूप से लंबा ब्रेक था। हमने शो के लिए लंबे समय तक शूटिंग की, इसलिए हमें कुछ समय लग गया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन