1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आज भी: सुरभि ज्योति और अली फजल पर फिल्माया गाना हुआ रिलीज

आज भी: सुरभि ज्योति और अली फजल पर फिल्माया गाना हुआ रिलीज

 Published : Apr 10, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 06:54 pm IST

'आज भी' गाना इसलिए खास है क्योंकि सिंगर की रियल लाइफ लव स्टोरी पर बेस्ड है।

Aaj Bhi - Vishal Mishra, Ali Fazal, Surbhi Jyoti- India TV Hindi
Aaj Bhi - Vishal Mishra, Ali Fazal, Surbhi Jyoti Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और एक्टर अली फजल पर फिल्माया गाना 'आज भी' रिलीज हो गया है। यह गाना एक अधूरे प्रेम की दास्तां है, जिसे गायक-संगीतकार विशाल मिश्रा लेकर आए हैं। विशाल ने बताया कि यह उनके पिछले प्रेम-प्रसंग के अनुभव के बारे है। 

गीत 'आज भी' के बारे में विशाल ने बताया, "यह मेरे लिए एक बहुत ही निजी अनुभव है। इसके अलावा, यह सबसे सार्वभौमिक चीज है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं। अलगाव और प्यार के बारे में गाने हैं, लेकिन कोई भी समय के बारे में बात नहीं करता है। जब आपका अलगाव होता है और आप जीवन में आगे बढ़ जाते हैं। आप कहीं और पहुंच जाते हैं लेकिन आप फिर भी उस शख्स, उस याद या उस पल को याद करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि हर कोई इन सबसे गुजरा होता है और यह गीत उन्हें उनकी खूबसूरत यादों की याद दिलाएगा।

अली ने कुछ मिनटों के गाने में पूरे जीवन को दर्शा देना चुनौतीपूर्ण बताया। वहीं, सुरभि ने कहा कि इस गाने में काम करने का मौका मिलने के लिए वह आभारी हैं। देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन