1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा- कुछ चीजें कभी नहीं बदलती...

सारा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा- कुछ चीजें कभी नहीं बदलती...

 Published : Apr 10, 2020 05:57 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 06:12 pm IST

सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Sara Ali Khan photo- India TV Hindi
सारा अली खान ने शेयर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो के साथ कोलाज बनाकर शेयर किया है, जिसमें वो एक तरफ मोटी और दूसरी तरफ स्लिम ट्रिम नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है। बता दें कि सारा का पहले वजन बहुत ज्यादा था, लेकिन उन्होंने जिम में मेहनत कर खुद को फिट किया है।

सारा अली खान ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'सच में.. कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं। छोटी सारा- सेम पोज, सेम एक्सप्रेशन, सेम-सजना धजना और सेम- धारणा। मुझे पता है मैं एक खौफनाक बच्चे की तरह दिख रही हूं, जो शैतानी को दर्शा रही है, लेकिन प्लीज इसे अनदेखा करें और मेरी निरंतरता को देखें।'

सारा अली खान भी अन्य हस्तियों की तरह सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इस दौरान वो डांस और एक्सरसाइज कर अपना वक्त बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कूली नंबर 1' के रीमेक और अक्षय कुमार व धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन