1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज की ट्रेनिंग पर भड़के शोएब अख्तर, दी यह खास सलाह

पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज की ट्रेनिंग पर भड़के शोएब अख्तर, दी यह खास सलाह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 12:29 pm IST

हसन अपनी चोट से उबरने के लिए जिस तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं उससे शोएब अख्तर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

Shoaib Akhtar, Akhtar, Hasan Ali, Azhar Mahmood, Waqar Younis, Cricket Pakistan- India TV Hindi
Shoiab Akhtar Image Source : YOUTUBE/SHOAIB AKHTAR

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर चोट से उबरने के लिए हसन अली की ट्रेनिंग को लेकर निराशा जताई है। हसन अपनी चोट से उबरने के लिए जिस तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं उससे शोएब अख्तर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। शोएब का मानना है कि हसन अपनी चोट को लेकर कंफ्यूज है, उसे अलग-अलग लोग अलग तरह की बाते बताई रही है। 

शोएब ने उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने हसन के चोट का कारण ट्रेंनिंग के दौरान उनके द्वारा उठाया गया 130-140 किलो के वजन को बताया। वहीं वकार यूनुस कहते हैं कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते समय में चोटिल हुआ था।

शोएब ने इन सब के दावों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि तेज गेंदबाज के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है वह अपने शरीर को सही तरह से नहीं समझ पाते हैं। यही कारण है कि हसन अभी काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।

शोएब ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत में कहा, ''इसमें कोई दोराय नहीं है कि हसन ने ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए हैं साथ उनके इंजरी की एक वजह क्रिकेट मैच की अधिकता भी रही है। पिछले कुछ समय से वह लगातार क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''25 दिन पहले मैं जब मैं हसन से मिला था तो मैंने उसे सलाह दी थी कि वह हल्की ट्रेनिंग करें लेकिन उस ट्रेनिंग की रेपिटेशन को बढ़ा दें। इससे उनकी क्षमता भी बढेगी और मांश पेशियों को मजबूती भी।

शोएब ने कहा, ''वह बहुत कमजोर दिख रहा था साथ ही उसके कंधे भी पतले लग रहे थे। यह सिर्फ उसके गलत ट्रेनिंग की वजह से हुआ है। हमारे क्रिकेटरों को सही ट्रेनिंग के बारे में पता ही नहीं है। यही कारण है कि वह अपने शरीर को सही तरह से नहीं समझ पाते हैं।''

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल