T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज, केवल दो ही 10 के पार
T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज, केवल दो ही 10 के पार
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है। टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चलिए आपको बताते है कि इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर किसने बनाए हैं।
Published : Jan 13, 2026 06:17 pm IST, Updated : Jan 13, 2026 06:17 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है। टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चलिए आपको बताते है कि इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
विराट कोहली इस मामले में पहले नंबर पर हैं। साल 2012 से लेकर 2024 तक टी20 विश्व कप खेलने वाले कोहली ने 35 मैचों में 15 बार 50 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। कोहली के नाम 1292 रन इस टूर्नामेंट में दर्ज हैं।
3/6Image Source : getty
हिटमैन रोहित शर्मा का नाम दूसरे नंबर पर आता है। रोहित शर्मा ने तो साल 2007 में ही अपना पहला टी20 विश्व कप खेल लिया था। इसके बाद वे 2024 तक खेलते रहे। इस दौरान रोहित शर्मा ने 47 मैच खेलकर 12 बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है। रोहित शर्मा के नाम 1220 रन हैं।
4/6Image Source : getty
क्रिस गेल की बात करें तो वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेलकर 9 बार 50 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। गेल ने साल 2007 से लेकर 2021 तक टी20 विश्व कप खेले हैं। उन्होंने 965 रन इस टूर्नामेंट में बनाए हैं।
5/6Image Source : getty
डेविड वार्नर का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने 41 मैच टी20 विश्व कप में खेलकर 8 बार 50 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। वार्नर साल 2009 से 2024 तक इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे। उन्होंने 984 रन बनाए हैं।
6/6Image Source : getty
महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 31 मैच खेलकर 7 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। जयवर्धने ने साल 2007 से लेकर 2014 तक ये टूर्नामेंट खेला। महेला के नाम 1016 रन इस टूर्नामेंट में हैं।