1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. गोविंदा की हीरोइन कोमल रानी साड़ी में लगती हैं कमाल, करवाचौथ पर करें कॉपी, हर कोई पलटकर देखेगा

गोविंदा की हीरोइन कोमल रानी साड़ी में लगती हैं कमाल, करवाचौथ पर करें कॉपी, हर कोई पलटकर देखेगा

गोविंदा की आने वाली फिल्म की हीरोइन और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी साड़ी में गजब की खूबसूरत लगती हैं। लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची कोमल रानी ने लाल साड़ी और उसके साथ पीला ब्लाउज पहना था। इस करवाचौथ के लिए आप उनके साड़ी लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। देखिए तस्वीरें।

Written By: Bharti Singh
Published : Sep 24, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 01:12 pm IST
कोमल रानी स्वर्णकार साड़ी में हसीन लगती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। वाइन कलर की प्लेन साड़ी के साथ हॉल्टर नेक शिमरी ब्लाउज और उसके साथ घुंघराले बाल ग्लैमरस लुक दे रहे हैं। साड़ी के साथ गजरा और खुली जुल्फों में एक्ट्रेस हसीन लग रही हैं।
1/5 Image Source : Insta: @raniswarnkaar
कोमल रानी स्वर्णकार साड़ी में हसीन लगती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। वाइन कलर की प्लेन साड़ी के साथ हॉल्टर नेक शिमरी ब्लाउज और उसके साथ घुंघराले बाल ग्लैमरस लुक दे रहे हैं। साड़ी के साथ गजरा और खुली जुल्फों में एक्ट्रेस हसीन लग रही हैं।
कोमल रानी ने ऑफ व्हाइट बूटी वाली साड़ी के साथ मरून ब्लाउज पहना है जो उनकी साड़ी को काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा है। खुले बाल और उस पर लटका हुआ गजरा करवाचौथ के लुक में चार-चांद लगा देगा। साड़ी के साथ आप भी चेन वाले ईयररिंग ट्राई करें।
2/5 Image Source : Insta: @raniswarnkaar
कोमल रानी ने ऑफ व्हाइट बूटी वाली साड़ी के साथ मरून ब्लाउज पहना है जो उनकी साड़ी को काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा है। खुले बाल और उस पर लटका हुआ गजरा करवाचौथ के लुक में चार-चांद लगा देगा। साड़ी के साथ आप भी चेन वाले ईयररिंग ट्राई करें।
आप कुछ सिंपल लुक चाहती हैं तो टिशू सिल्क और लेस वाली लाइट कलर की कोई साड़ी पहन सकती हैं। कोमल रानी ने पिस्ता कलर की साड़ी पहनी है जिसके साथ सिल्वर स्लीवलेस ब्लाउज, सिल्वर बिंदी, खुले बाल और हाथ में एक स्टेटमेंट रिंग पहनी है।
3/5 Image Source : Insta: @raniswarnkaar
आप कुछ सिंपल लुक चाहती हैं तो टिशू सिल्क और लेस वाली लाइट कलर की कोई साड़ी पहन सकती हैं। कोमल रानी ने पिस्ता कलर की साड़ी पहनी है जिसके साथ सिल्वर स्लीवलेस ब्लाउज, सिल्वर बिंदी, खुले बाल और हाथ में एक स्टेटमेंट रिंग पहनी है।
अगर आप हमेशा खुले बाल रखती हैं तो इस बार कोमल रानी जैसे हल्के कर्ल करवाकर अपने लुक को चेंज कर सकती हैं। साड़ी पर चोकर भी खूबसूरत लगता है। करवाचौथ पर प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज आपको सेलेब्स जैसा लुक देगा। आप कोई भी पसंदीदा कलर चुन सकती हैं।
4/5 Image Source : Insta: @raniswarnkaar
अगर आप हमेशा खुले बाल रखती हैं तो इस बार कोमल रानी जैसे हल्के कर्ल करवाकर अपने लुक को चेंज कर सकती हैं। साड़ी पर चोकर भी खूबसूरत लगता है। करवाचौथ पर प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज आपको सेलेब्स जैसा लुक देगा। आप कोई भी पसंदीदा कलर चुन सकती हैं।
थोड़ा ब्राइट कलर्स पसंद हैं तो आप पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। आप चाहें तो बालों को मैसी बन या चोटी बनाकर उसमें गजरा या फूल लगा सकती हैं। साड़ी लुक को बड़े झुमकों और चोकर के साथ और भी खबसूरत बना सकती हैं। लाइट कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी काफी जचती है।
5/5 Image Source : Insta: @raniswarnkaar

Advertisement