1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. अमेरिका में शी जिनपिंग का भव्य स्वागत, ट्रंप ने एयरपोर्ट पर खुद की अगवानी; देखें तस्वीरें

अमेरिका में शी जिनपिंग का भव्य स्वागत, ट्रंप ने एयरपोर्ट पर खुद की अगवानी; देखें तस्वीरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 3 दिन के दौरे पर अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उनका भव्य स्वागत किया। तस्वीरों में देखिए ट्रंप ने जिनपिंग को कैसे वेलकम किया।

Written By: Vineet Kumar Singh
Published : Sep 24, 2026 10:24 am IST,  Updated : Sep 24, 2026 10:25 am IST
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ बुधवार शाम ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे। यह छह महीने से भी कम समय में ट्रंप और शी की दूसरी शिखर बैठक है। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, एआई और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
1/9 Image Source : India TV/AP

शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन को लेकर विमान स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा। भारतीय समय के अनुसार यह गुरुवार सुबह 3:09 बजे था। शाम करीब 6:01 बजे शी और पेंग विमान से नीचे उतरे तो ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप सीढ़ियों के पास उनका इंतजार कर रहे थे।
2/9 Image Source : AP

इस स्वागत समारोह को खास इसलिए माना गया क्योंकि 1962 के बाद पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी विदेशी नेता का एयरपोर्ट पर खुद स्वागत किया। 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन की एयरपोर्ट पर अगवानी की थी। शी और पेंग के उतरने के बाद दोनों देशों के नेताओं और उनकी पत्नियों ने संक्षिप्त बातचीत की। तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया जिनपिंग और उनकी पत्नी के स्वागत के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
3/9 Image Source : AP

इसके बाद दोनों जोड़े करीब 100 फुट लंबे लाल कालीन पर आगे बढ़े। वहां 21 सदस्यीय सम्मान गार्ड मौजूद था और अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने धुन बजाई। समारोह के दौरान तोपों से सलामी भी दी गई। इसी बीच अमेरिकी वायुसेना के दो B-1 बमवर्षक विमानों ने एयरबेस के ऊपर से उड़ान भरी और अमेरिका तथा चीन के राष्ट्रगान बजाए गए।
4/9 Image Source : AP

समारोह खत्म होने के बाद शी जिनपिंग और पेंग लियुआन मोटरकेड से रवाना हुए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मरीन वन हेलिकॉप्टर से व्हाइट हाउस के लिए रवाना हुए। चीनी प्रतिनिधिमंडल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के निदेशक काई ची तथा विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हैं।
5/9 Image Source : AP

ट्रंप और शी की बातचीत में कई बड़े मुद्दे शामिल होने की उम्मीद है। इनमें व्यापार शुल्क यानी टैरिफ, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैन्य संबंध, मध्य पूर्व के संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध, अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ और ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री शामिल हैं।
6/9 Image Source : AP

शी जिनपिंग के इस दौरे में गुरुवार को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्टेट डिनर भी होगा। यह आयोजन ट्रंप की मई में चीन यात्रा के दौरान हुए भव्य स्वागत के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
7/9 Image Source : AP
शी जिनपिंग के इस दौरे में गुरुवार को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्टेट डिनर भी होगा। यह आयोजन ट्रंप की मई में चीन यात्रा के दौरान हुए भव्य स्वागत के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
मेलानिया ट्रंप ने भी बुधवार को कहा कि उनके पति ने शी जिनपिंग का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंध हैं। गुरुवार को शी को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत और सैनिकों की परेड की सलामी दी जाएगी।
8/9 Image Source : AP

इसके बाद दोनों नेता बंद कमरे में अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। हालांकि, इस यात्रा से अमेरिका-चीन संबंधों में किसी बड़े बदलाव या बड़ी सफलता की उम्मीद कम बताई गई है। तस्वीर में सुरक्षाकर्मी रेड कॉर्पेट का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।
9/9 Image Source : AP

Advertisement