Published : Sep 23, 2026 10:34 pm IST, Updated : Sep 23, 2026 10:44 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
किचन में खाना बनाते समय हम अलग-अलग तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको वाकई उनके इस्तेमाल का सही तरीका पता है? न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन कहती हैं कि स्टील से लेकर कास्ट आयरन तक, हर कुकवेयर को इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है। चलिए जानते हैं इन बर्तनों में खाना पकाने के पहले, बनाते समय और बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
स्टील का बर्तन: स्टील के बर्तन को कभी भी प्री हीट किए बिना इस्तेमाल न करें। अगर आप बिना गर्म किए इसका इस्तेमाल करते हैं तो खाने की सामग्री बर्तन की सतह पर चिपक सकती है
3/5Image Source : UNSPLASH
कास्ट आयरन: अगर आप खाना बनाने के लिए कास्ट आयरन के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो खाना बनाने के बाद हमेशा गर्म पानी से ही उसे वॉश करें। ऐसा करने से उसमें लगा ग्रीस या ऑयल आसानी से निकल जाता है
4/5Image Source : UNSPLASH
नॉन स्टिक बर्तन: खाना बनाते समय कभी भी नॉन स्टिक बर्तन को है हीट फ्लेम पर न रखें। ऐसा करने से उसकी कोटिंग यानी प्रोटेक्टिव लेयर पिघल सकती है जो आपके खाने में जा सकती है।
5/5Image Source : UNSPLASH
कॉपर का बर्तन: कॉपर के बर्तन में कभी भी कोई भी एसिडिक चीज जैसे- विनेगर, दही या नींबू का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से टॉक्सिक साल्ट्स बनते हैं। इसे खाने या पीने से फूड पॉइजनिंग, पेट में दर्द, और कॉपर टॉक्सिसिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं