Published : Sep 24, 2026 10:20 am IST, Updated : Sep 24, 2026 10:20 am IST
1/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने से जुड़े नियम बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर के बेडरूम यानि शयनकक्ष में किन चीजों को रखना अच्छा नहीं होता। वास्तु के अनुसार, ये वो चीजें हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकती हैं।
2/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम में गलती से भी कभी शीशा नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में रखा शीशा रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है और पति-पत्नी के बीच अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। खासकर बेड के ठीक सामने शीशा रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, सोते हुए पति-पत्नी गलती से भी शीशे में नहीं दिखने चाहिए। अगर बेडरूम में शीशा रखना जरूरी ही हो जाए तो इसे इस तरह रखें कि बेड का प्रतिबिंब इसमें न दिखाई दे।
3/4Image Source : Magnific
बेडरूम में कैक्टस या किसी भी तरह के कांटेदार पौधे आपको नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे रिश्ते में कटुता पैदा कर सकते हैं और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी कांटेदार पौधे बन सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
बेडरूम में आपको धार्मिक चीजों को रखने से भी बचना चाहिए। जैसे-भगवान की तस्वीर/मूर्ति, धार्मिक ग्रंथ, पूजा सामग्री आदि आपको बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में धार्मिक चीजें रखने पवित्रता प्रभावित हो सकती है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में भी पति-पत्नी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और दूरियां पैदा हो सकती हैं।