Airtel का 28 दिन चलने वाला प्लान, कीमत 220 रुपये से भी कम, मिलेंगे कई बेनिफिट्स
Airtel का 28 दिन चलने वाला प्लान, कीमत 220 रुपये से भी कम, मिलेंगे कई बेनिफिट्स
Airtel के पास 28 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा सस्ता प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS का भी बेनिफिट मिलता है। इस प्लान की कीमत 220 रुपये से भी कम है।
Published : Sep 23, 2026 07:16 pm IST, Updated : Sep 23, 2026 07:16 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
Airtel यूजर्स के लिए कंपनी के पास कई सस्ते प्लान हैं, जिनमें कम खर्च में लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पास एक 28 दिन की वैलिडिटी वाला ऐसा ही सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है।
2/5Image Source : Unsplash
एयरटेल के इस 28 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 220 रुपये से भी कम है। इस प्लान को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए लाया गया है, जिसमें उन्हें कॉलिंग के साथ-साथ डेटा और फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं, कंपनी अपने इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।
3/5Image Source : Unsplash
एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 219 रुपये में आता है। यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। कंपनी का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 300 फ्री SMS और 3GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। ज्यादा डेटा के लिए यूजर्स डेटा ओनली वाले प्लान के साथ टॉप-अप करा सकते हैं।
4/5Image Source : Unsplash
TRAI के आदेश के बाद एयरटेल समेत सभी टेलीकॉम ऑपरेटर को बिना डेटा वाला सस्ता वॉइस और SMS ओनली प्लान लॉन्च करना होगा। इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा, जिनकी मासिक आय कम है। दूरसंचार नियामक के आदेश के बाद कंपनियों ने 84 और 365 दिन वाले सस्ते प्लान पहले ही उतारे हैं।
5/5Image Source : Unsplash
एयरटेल का वॉइस और SMS ओनली वाला ईयरली प्लान 1849 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 3600 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।