1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, सूर्य आराधना से बदलेगी किस्मत, मिलेगा शुभ फल और आर्थिक लाभ

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, सूर्य आराधना से बदलेगी किस्मत, मिलेगा शुभ फल और आर्थिक लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 13, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 10:44 pm IST

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति सूर्यदेव की कृपा पाने का महा पर्व है। इस शुभ दिन सूर्यदेव को अर्घ्य, मंत्र जाप, दान और विशेष पूजन करने से सौभाग्य, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। जानिए इस पावन दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में।

Makar Sankranti Upay- India TV Hindi
मकर संक्रांति पर करें ये विशेष उपाय Image Source : INDIA TV

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति का पर्व सूर्य उपासना और पुण्य कर्मों के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की आराधना और कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फल, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर किए गए ये उपाय जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए मकर संक्रांति के शुभ दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय कौन से हैं। सूर्य पूजा के ये उपाय आपको शुभ फल और पॉजिटिव एनर्जी दिलाएंगे। 

सूर्यदेव को अर्घ्य और गायत्री मंत्र जाप

मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर, सूर्य के उगने पर तांबे के लोटे या गिलास में शुद्ध जल लेकर, उसमें कुमकुम और लाल फूल डालकर भगवान को अर्घ्य दें। फिर कुश के आसन पर बैठकर सूर्य गायत्री मंत्र का इच्छानुसार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- "ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।।"

सुख-सौभाग्य बढ़ाने के लिए विशेष उपाय

अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिये मकर संक्रांति के दिन चौदह की संख्या में किसी भी एक चीज़ का सुहागिन औरतों को दान करना चाहिए।

शुभ फल पाने के लिए जल प्रवाह उपाय

सूर्यदेव के शुभ फल प्राप्त करने के लिये कल के दिन गुड़ और कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

मनोकामना पूर्ति के लिए तांबे का उपाय

अपने मन की कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति को तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते पानी में प्रवाहित करें। साथ ही एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर किसी जरूरमंद को दान करें।

आर्थिक लाभ के लिए सूर्य पूजा विधि

आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिये मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी 2026 को सुबह के समय स्नान के बाद पूर्व दिशा में एक पाटे पर सफेद कपड़ा बिछाकर, उस पर सूर्य देव की तस्वीर या मूर्ति रखें। अब पाटे के सामने आसन बिछाकर बैठें और पंचोपचार से भगवान की पूजा करें। पूजा के बाद भगवान को गुड़ का भोग लगाएं और अंजुली में लाल फूल लेकर अर्पित करें। अब 108 बार सूर्य मंत्र का जप करें। अगर संभव हो तो लाल चंदन की माला से मंत्र जप करें। मंत्र इस प्रकार है- "ऊँ घृणि सूर्याय नमः"

पिता से आर्थिक सहयोग पाने का विशेष मंत्र

जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन सूर्यदेव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- "ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।" मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने का सूर्य उपाय

अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 14.140 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ेंः सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा, मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करें दान, शनि दोष से भी मिलेगा छुटकारा 

षटतिला एकादशी पर इन 6 तरीकों से होता है तिल का उपयोग, जिनसे दूर होता है दुर्भाग्य और मिलती है विष्णु कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म