1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 14 January 2026: मकर राशि के लिए खुशियों भरी रहेगी मकर संक्रांति, किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात संभव, जो भविष्य के लिए लाभकारी

Makar Rashifal 14 January 2026: मकर राशि के लिए खुशियों भरी रहेगी मकर संक्रांति, किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात संभव, जो भविष्य के लिए लाभकारी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 13, 2026 08:26 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 06:34 am IST

Makar Rashifal 14 January 2026: मकर राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। ग्रहों की स्थिति ऐसे योग बना रही है, जो भावनात्मक संतुलन और सामंजस्य को बढ़ावा देंगे। परिवार और रिश्तों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़िए दैनिक मकर राशिफल।

Daily Makar Rashifal 2026- India TV Hindi
मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 14 जनवरी 2026? पढ़ें दैनिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 14 January 2026: आपके लिए 14 जनवरी 2026 का दिन सुखद बदलाव और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। आज मकर राशि वालों का दिन फेवरेबल रहने वाला है। घर के बड़ों का सहयोग मिलने से कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अच्छी खबर आपका मन प्रसन्न कर देगी और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ घर पर समय बिताने का मौका मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आपका पूरा दिन। 

किसी रिश्तेदार से मिलेगी अच्छी खुशखबरी 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आएगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आज घर में धार्मिक कार्य आयोजित हो सकता, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन पारिवारिक सुख, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक अनुभवों से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग - ब्राउन
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का 14 जनवरी 2026 का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।