अमेजन रिपब्लिक डे सेल की डील हुई रिवील, आधी कीमत में मिलेगा सैमसंग का 12GB रैम वाला तगड़ा फोन
अमेजन रिपब्लिक डे सेल की डील हुई रिवील, आधी कीमत में मिलेगा सैमसंग का 12GB रैम वाला तगड़ा फोन
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 16 जनवरी से शुरू होने वाले रिपब्लिक डे सेल की डील्स रिवील होनी शुरू हो गई है। अमेजन ने इस सेल में सैमसंग के 12GB रैम वाले फोन के ऑफर का खुलासा कर दिया है।
Published : Jan 12, 2026 01:02 pm IST, Updated : Jan 12, 2026 01:02 pm IST
1/5Image Source : Samsung India
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 16 जनवरी से शुरू होने वाले रिपब्लिक डे सेल की डील्स रिवील होनी शुरू हो गई है। अमेजन ने इस सेल में सैमसंग के 12GB रैम वाले फोन के ऑफर का खुलासा कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में मिल रहा है। कंपनी ने अमेजन रिपब्लिक डे सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की भी घोषणा की है।
2/5Image Source : Samsung India
सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। Galaxy A55 5G की MRP 42,999 रुपये से शुरू होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस फोन को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
3/5Image Source : Samsung India
Samsung Galaxy A55 5G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.6 इंच के फुल एचडी प्लस (FHD+) रेजलूशन के साथ आता है। इस फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में विजन बूस्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
4/5Image Source : Samsung
यह फोन Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में एआई फीचर्स भी मिलते हैं।
5/5Image Source : Samsung
सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।