1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रिलीज भी टली

कोरोना वायरस: सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रिलीज भी टली

 Published : Apr 07, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 06:13 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। अब इस लिस्ट में सारा-वरुण की फिल्म 'कुल नंबर 1' का नाम भी जुड़ गया है।

सारा अली खान और वरुण...- India TV Hindi
सारा अली खान और वरुण धवन

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ठप पड़ी है। सभी फिल्मों और टीवी की शूटिंग बंद पड़ी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज टालनी पड़ रही है। सभी सितारे अपने-अपने घरों में हैं और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में सूर्यवंशी, 83 जैसी फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन हुई थी अब इस कड़ी में डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 भी जुड़ गई है। सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक मेकर्स अब कुली नंबर वन फिल्म को 1 मई को रिलीज नहीं करेंगे। यह फिल्म अब तो जून में या फिर जुलाई में रिलीज की जाएगी। अगर हालात तब तक भी ठीक नहीं हुए तो आगे भी फिल्म की रिलीज टाली जा सकती है। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर की रिलीज पर भी ग्रहण लगा था, कोरोना वायर की वजह से फिल्म का ट्रेलर नहीं रिलीज किया गया।

कुली नंबर वन साल 1995 में आई फिल्म का रीमेक है उसका नाम भी कुली नंबर वन ही था। उस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे और दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। डेविड धवन ने ही वो फिल्म बनाई थी। वरुण के लिए कुली नंबर 1 काफी अहम फिल्म होगी। क्योंकि उनकी लास्ट रिलीज फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। 

 कुली नंबर 1 से पहले अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी, सलमान खान की राधे और रणवीर सिंह की 83 पोस्टपोन हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को काफी नुकसान हुआ अब ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन