1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फ्यूरियस 7' के प्रीमियर में अली फजल आमंत्रित करेंगे प्रशंसकों को

'फ्यूरियस 7' के प्रीमियर में अली फजल आमंत्रित करेंगे प्रशंसकों को

 Written By: IANS
 Published : Mar 29, 2015 01:33 pm IST,  Updated : Mar 29, 2015 01:48 pm IST

मुंबई: हॉलीवुड फिल्म 'फ्यूरियस 7' में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता अली फजल यहां 1 अप्रैल को होने वाले इसके प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं। उनकी इसमें सिनेजगत के युवा अभिनताओं के साथ ही अपने

- India TV Hindi

मुंबई: हॉलीवुड फिल्म 'फ्यूरियस 7' में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता अली फजल यहां 1 अप्रैल को होने वाले इसके प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं। उनकी इसमें सिनेजगत के युवा अभिनताओं के साथ ही अपने प्रशंसकों को आमंत्रित करने की योजना है। 'फ्यूरियस 7' में फजल के केवल तीन दृश्य हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके दोस्तों और उनके परिवार को उनकी भूमिका अच्छी लगेगी। वह अपने प्रशंसकों के लिए भी इस प्रीमियर को खास बनाना चाहते हैं।

वह इसमें अपने दो प्रशंसकों को आमंत्रित करने व उनके साथ इसे देखने की योजना बना रहे हैं। इन दो प्रशंसकों का चुनाव सोशल मीडिया के जरिए एक प्रतियोगिता से किया जाएगा।

इस बारे में फजल ने कहा, "भारत में फिल्म का प्रीमियर होगा। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। इसका आयोजन होगा। इसमें मेरी छोटी सी भूमिका है, लेकिन यह एकदम नया अनुभव है। मैं फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का शुक्रगुजार हूं।"

'फ्यूरियस 7' भारत में दो अप्रैल को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन