मुंबई: अभिनेता अली फजल ने कहा कि वह सीक्वल फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में सोनाक्षी सिन्हा और जस्सी गिल के होने से काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। वह इन दिनों मेलेशिया में फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। अली ने एक बयान में कहा, "मैं मलेशिया पहली बार आ रहा हूं। शुरुआत शानदार रही है। कुआलालंपुर के लिए सिंगापुर से उड़ाने भरने से पहले विमान का एक इंजन खराब हो गया और उसके बाद मैं अपना बैग भूल गया जो यहां तीन दिन बाद आया।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की उथल-पुथल ने एयर ट्रैफिक पर प्रभाव डाला। इस फिल्म में सोनाक्षी और जस्सी के काम करने से मैं बहुत खुश हूं।" इस फिल्म का पहले भाग में डियाना पेंटी, अभय देवोल और अली फजल नजर आए थे। फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
मलेशिया के बारे में फजल ने कहा, "हम बाहरी जगहों पर शूट कर रहे हैं और फिल्म में कई एक्शन सीन हैं और इस बार अधिक कलाकार भी हैं। जिमी शेरगिल और पीयूष मिश्रा भी फिल्म में काम कर रहे हैं।" फजल ने कहा, "वह फिल्म का मुख्य केंद्र है। मुदस्सर एक बेहतरीन लेखक और निर्देशक हैं।"