नई दिल्ली: गायक गुरु रंधावा भारत के कई शहरों में अपना लाइव शो टूर शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू', 'बन जा रानी' जैसे हिट गीतों के लिए मशहूर रंधावा बॉलीवुड डांस म्यूजिक शो बॉलीबूम के तहत देश के विभिन्न शहरों का दौरा करेगे। बॉलीबूम गुरू रंधावा इंडिया टूर के तहत रंधावा देश के नौ शहरों - भुवनेश्वर (27 मई), अहमदाबाद (26 मई), इंदौर (दो जून), मुंबई (आठ जून), पुणे (नौ जून), कोलकाता (10 जून), लखनऊ (15 जून) और (सूरत 17 जून) व गुवाहाटी (पांच अगस्त) में अपने प्रशंसकों के बीच लाइव शो करेंगे।
Related Stories
रंधावा ने एक बयान में कहा, "यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा है मैंने कई हिट गाने दिए। मुझे लाइव शो करना और अपने प्रशंसकों के साथ होना पसंद है।"
उन्होंने कहा, "नौ शहरों वाला बॉलीबूम टूर हाल के दिनों में मेरे द्वारा किए गए सबसे व्यापक टूर्स में से एक है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्साहित हूं। मैं अपने प्रशंसकों से भरपूर ऊर्जा और प्यार की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि प्रत्येक शो यादगार होगा। आपसे आपके शहर में जल्द ही मुलाकात होगी।"