नई दिल्ली: ‘रेस 3’ के निर्माताओं ने फिल्म का नया और पहला कपल पोस्टर लॉन्च किया है। इस नए पोस्ट में सलमान खान के साथ जैकलिन फर्नांडिस नजर आ रही हैं। पोस्टर में सलमान ने जैकलिन को पकड़ा हुआ है साथ ही उनके एक हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है।
Related Stories
इससे पहले फिल्म के की पोस्टर रिलीज हो चुके हैं, जिसमें अलग-अलग कैरेक्टर के अलग-अलग पोस्टर सामने आए थे, यह पहली बार है जब एक कपल पोस्टर सामने आया है। सलमान खान ने इस नए पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- रेसिंग हार्ट! यहां देखिए नया पोस्टर-
सलमान खान फिल्म्स और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रीडी दारुवाला लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। बड़े पर्दा पर यह फिल्म इस साल की ईद यानी 15 जून 2018 को रिलीज होगी।
इससे पहले रेस 2 और रेस 3 में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे। लोगों ने फिल्म के दोनों ही पार्ट काफी पसंद किए थे। लेकिन इस बार सलमान ने फिल्म में एंट्री ली है, इसलिए फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।