1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में फरार ममता कुलकर्णी की संपत्ति की जाएगी जब्त

ड्रग्स केस में फरार ममता कुलकर्णी की संपत्ति की जाएगी जब्त

 Published : Apr 27, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 12:02 pm IST

ममता कुलकर्णी पिछले कुछ समय से मादक पदार्थो की तस्करी के केस के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब एक विशेष अदालत ने इस मामले में फरार चल रहीं ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक शिशिर हीरे ने कहा कि स्पेशल नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अदालत के न्यायाधीश एच.एम. पटवर्धन ने पूर्व अभिनेत्री, उनके पति और कुछ अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थो के मामले में यह फैसला सुनाया।

Mamta- India TV Hindi
Mamta  

ठाणे: बीते जमाने की जानी मानी अदाकारा ममता कुलकर्णी पिछले कुछ समय से मादक पदार्थो की तस्करी के केस के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब एक विशेष अदालत ने इस मामले में फरार चल रहीं ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक शिशिर हीरे ने कहा कि स्पेशल नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अदालत के न्यायाधीश एच.एम. पटवर्धन ने पूर्व अभिनेत्री, उनके पति और कुछ अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थो के मामले में यह फैसला सुनाया। सबसे बड़े अभियानों में से एक अभियान के तहत थाणे पुलिस ने अप्रैल 2016 में 2,200 करोड़ रुपये के मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

अंतर्राष्ट्रीय रूप से चर्चित हुए मामले की जांच के दौरान अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम आया और बाद में वे इसकी मुख्य आरोपियों में शामिल हो गईं। जांचकर्ताओं के अनुसार, दवाई बनाने के उपयोग में लाई जाने वाली एफीड्राइन को एक फार्मा कंपनी में अवैध रूप से भेजा जाता था जिसे वहां से बड़ी पार्टियों में नशे के लिए प्रचलित विशेष मादक पदार्थ बनाया जाता था। मामले में कम से कम दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन दोनों मुख्य आरोपी- गोस्वामी और ममता कानून की पकड़ से अब तक दूर हैं। कहा जा रहा है कि वे अब कनाडा रह रहे हैं। गिरफ्तार हुए अन्य आरोपियों में नाइजीरियाई सिप्रेन चिनासा, जिसने पुलिस को अन्य आरोपियों बीएसई की सूची में शामिल एवन लाइफसाइंस लिमिटेड का निर्देशक मनोज जैन, पुनीत श्रिंगी, प्रदीप गिल, सागर पोवले, मयूर सुकधरे, धनेश्वर स्वामी और नियनेश्वर ढिमरी हैं।

साल 2016 के अंत में कुलकर्णी ने केन्या से एक बयान देते हुए पुलिस के सभी आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने खुद को निर्दोष और साध्वी बताया था। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू को भी पत्र लिखकर उनके खिलाफ मादक पदार्थो के मामले में जांच करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 90 के दशक की प्रमुख अभिनेत्रियों में शुमार ममता कुलकर्णी ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों के साथ काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन