1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बॉलीवुड अदाकारा ने शेयर की राधे मां की वीडियो, यूजर्स ने इस तरह की आलोचना

इस बॉलीवुड अदाकारा ने शेयर की राधे मां की वीडियो, यूजर्स ने इस तरह की आलोचना

 Published : Apr 26, 2018 10:13 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 10:13 pm IST

फिल्मी सितारे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अक्सर अपने चाहनेवालों के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। हालांकि कई बार इस वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है। अब एक बार फिर बॉलीवुड के एक जानी मानी अदाकार ने हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

Rakhi Radhe- India TV Hindi
Rakhi Radhe

नई दिल्ली: फिल्मी सितारे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अक्सर अपने चाहनेवालों के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। हालांकि कई बार इस वजह से उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है। अब एक बार फिर बॉलीवुड के एक जानी मानी अदाकार राखी सावंत ने हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। दरअसल उन्होंने राधे मां का वीडियो शेयर किया है, जिसमें नाचती हुई दिखाई दे रही हैं और उनके आस-पास खड़े लोग भक्ति में लीन होकर तालियां बजा रहे हैं।

लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि, "तुम्हें और कोई काम नहीं है क्या?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मैडम जी आप भी कोई कम नहीं हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आसाराम बापू को उम्र कैद की सजा सुनाई है, जिस पर राखी ने हैरानी जताते हुए कहा है कि इस व्यभिचारी को फांसी की सजा क्यों नहीं सुनाई गई।

राखी ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि आसाराम को कड़ी सजा दी गई है। यह ऐसी सोच रखने वालों के लिए यह बहुत अच्छा उदाहरण है, खासकर जो लोग सोचते हैं कि वे अमीर और शक्तिशाली हैं तो महिलाओं और बच्चों के साथ गलत कर सकते हैं।" बता दें कि राखी को अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। वह हमेशा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन