1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेप की बढ़ती घटनाओं पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- भारत बन रहा है 'सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि'

रेप की बढ़ती घटनाओं पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- भारत बन रहा है 'सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि'

 Published : Apr 26, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 05:44 pm IST

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत ने भारत में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत 'महात्मा गांधी की भूमि' से 'सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि' बन गया है। मल्लिका बुधवार को 'दास देव' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात कर रही थीं।

Mallika Sherawat- India TV Hindi
Mallika Sherawat

मुंबई: पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ हपई दुष्कर्म क घटना पूरे देशभर में हंगामा मचा दिया है। वही दूसरी ओर फिल्मी सितारों ने सामने आकर इस घटना की कड़ी निंदा की और न्याय की मांग की है। लेकिन अब बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत ने भारत में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत 'महात्मा गांधी की भूमि' से 'सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि' बन गया है। मल्लिका बुधवार को 'दास देव' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात कर रही थीं। मल्लिका ने कहा, "मुझे लगता है कि इस देश में महिलाओं और बच्चों के साथ जो हो रहा है, वह वाकई शर्मनाक है।"

उन्होंने कहा, "गांधी की भूमि से हम सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि में बदल गए हैं और मुझे लगता है कि वह मीडिया ही है, जिसके पास वास्तविक ताकत है, इसलिए अब सारी उम्मीदें मीडिया पर हैं।" उन्होंने कहा, "अगर ये खबरें मीडिया की नजरों में न आतीं तो इन मामलों के बारे में कोई नहीं जान पाता। मुझे लगता है कि मीडिया के दवाब के कारण ही नए कानून लागू किए गए। इसलिए हमें मीडिया का शुक्रगुजार होना चाहिए।"

सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी 'दास देव' के बारे में मल्लिका ने कहा, "मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा। मैं सुधीर मिश्रा की फिल्मों की प्रशंसक हूं और मैं उन्हें बतौर निर्देशक प्यार करती हूं।" 'मर्डर' की अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बताया, "एक अंतर्राष्ट्रीय धारावाहिक है जिसे भारत में बनाने के लिए मैंने अधिकार खरीद लिए हैं.. जैसे '24' (अमेरिकी) श्रंखला का भारत में निर्माण हुआ था। मैं इसकी घोषणा बहुत जल्द करने वाली हूं। उस शो को एमी पुरस्कार मिला था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन