1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: लद्दाख की हसीन वादियों में इस अभिनेत्री संग बुलेट का मजा लेते दिखे सलमान खान

VIDEO: लद्दाख की हसीन वादियों में इस अभिनेत्री संग बुलेट का मजा लेते दिखे सलमान खान

 Published : Apr 27, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 03:53 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म की को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी दबंग खान अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर लद्दाख के हसीन रास्तों पर बुलेट चलाते दिखे। अब सैर करते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म की को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी दबंग खान अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर लद्दाख के हसीन रास्तों पर बुलेट चलाते दिखे। अब सैर करते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बुलेट पर सवार हैं, लेकिन उनकी पीछे वाली सीट पर कोई लड़की बैठी दिख रही है। दरअसल बता दें कि यहां उनके पीछे अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज बैठी हुई हैं। सलमान यहां व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रहे हैं, जबकि जैकलिन ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लैट पैंट पहनी है।

सलमान के पीछे बैठी जैकलिन बाइक राइड का पूरा मजा लेती हुई दिख रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में जैकलिन ने फिल्म के सेट अपनी और सलमान की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसमें वह ठंठ से ठिठुरती हुई दिख रही हैं, जबकि उनके पास खड़े सलमान ने ब्लैक कलर की बनियान पहनी हुई है। गौरतलब है कि फिल्म 'किक' की सफलता के बाद सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नजर आने वाली है।

फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जा रहा है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन