1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई' में साथ नजर आ सकते हैं आलिया भट्ट-कार्तिक आर्यन!

संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई' में साथ नजर आ सकते हैं आलिया भट्ट-कार्तिक आर्यन!

 Published : Sep 30, 2019 10:59 am IST,  Updated : Sep 30, 2019 11:08 am IST

संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

आलिया भट्ट- कार्तिक...- India TV Hindi
आलिया भट्ट- कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी इस बात की पुष्टि पहली ही कर दी गई थी लेकिन अब इस फिल्म को लेकर यह खबर आ रही है कि इसमें आलिया के अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। बता दें कि आलिया ने हाल ही में IIFA अवार्ड्स के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाली हैं। लेकिन काफी समय से ये खबर आ रही है कि आलिया, भंसाली की अगली फिल्म गंगूबाई के मुख्य किरदार में नजर आएंगी, अब इस फिल्म को लेकर खबर यह आ रही है कि इसमें आलिया के साथ सोनू के टीटू की स्वीटी के एक्टर कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे।

पिंकविला की खबर के अनुसार, हाल ही में कार्तिक आर्यन को भंसाली की ऑफिस के बाहर देखा गया था, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि गंगूबाई में बतौर हीरो कार्तिक हो सकते हैं। बता दें कि फिल्म गंगूबाई, लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित है। यह फिल्म गंगूबाई कोठेवाली नाम की महिला की जिंदगी पर आधारित होगी, जो कमाठीपुरा की मुखिया है। पहले ऐसी खबर आ रही थी कि इस फिल्म में भंसाली प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे। प्रियंका को इस फिल्म में न लेने का कारण जो भी लेकिन यह तो साफ है कि इसमें आलिया भट्ट होंगी।

बता दें कि कुछ समय पहले यह खबर आ रही थी कि 19 साल बाद एक बार फिर से सलमान और संजय फिल्म इंशाअल्लाह में साथ आएंगे। साथ ही यह भी खबर आ रही थी फिल्म में सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। सभी को भंसाली और सलमान की जोड़ी को 19 साल बाद दोबारा साथ काम करते देखने का बेसब्री से इंतजार था। अब ऐसा नहीं हो रहा है तो फैंस इस बात काफी दुखी हैं।

ये भी पढ़ें:

फिल्म 'शोले' में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजू खोटे का हुआ निधन 

Birthday Special: 'चांद सिफारिश', तन्हा दिल से लेकर 'ऑल इज वेल' तक, जन्मदिन पर सुनें शान के सुपरहिट गाने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन